CBSE Class 8 Hindi Chapter 2 Lakh Ki Chudiyan NCERT Solutions PDF Download | CBSE Class 8th लाख की चूड़ियाँ के प्रश्न उत्तर/NCERT Solutions :- स्वागत है आपका 99KH.net पर आज हम आपको CBSE Class 8 Vasant Hindi Chapter 2 Lakh Ki Chudiyan NCERT Solutions बताने वाले है। ये क्वेश्चन आपकी आने वाले पेपर्स में काफी मदद कर सकते है, इसलिए इन सभी क्वेश्चन को ध्यान से पढ़े। अगर आपको कोई समस्या आती है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।
Lakh Ki Chudiyan NCERT Solutions Class 8th ~ Question & Answer
प्रश्न:1 बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
उत्तर: बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से इसलिए जाता था क्योंकि लेखक के मामा के गाँव में लाख की चूड़ियाँ बनाने वाला कारीगर बदलू रहता था। लेखक को बदलू काका से अत्यधिक लगाव था क्योंकि वह लेखक को लाख की ढेर सारी रंग-बिरंगी गोलियाँ देता था, जो उसे बहुत अच्छी लगती थी। वैसे तो लेखक के मामा के गाँव का होने के कारण उसे बदलू को ‘बदलू मामा’ कहना चाहिए था पर लेखक उसे ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ कहता था क्योंकि गाँव के सभी बच्चे उसे यही कहा करते थे।
प्रश्न:2 वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?
उत्तर: ‘वस्तु विनिमय’ में एक वस्तु को दूसरी वस्तु देकर लिया जाता था। वस्तु के लिए पैसे नहीं लिए जाते थे। वस्तु के बदले वस्तु ली-दी जाती थी। किन्तु अब मुद्रा के चलन के कारण वर्तमान परिवेश में वस्तु का लेन-देन मुद्रा के द्वारा होता है। विनिमय की प्रचलित पद्धति पैसा है।
प्रश्न:3 मशीनी युग’ ने कितने हाथ काट दिए हैं।’ – इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर: इस पांति में लेखक ने कारीगरों की व्यथा की ओर संकेत किया है कि मशीनों के आगमन के साथ कारीगरों के हाथ से काम-धंधा छिन गया। मानो उनके हाथ ही कट गए हों। उन कारीगरों का रोजगार इन पैतृक काम धन्धों से ही चलता था। उसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सीखा था। वे पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी इस कला को बढ़ाते चले आ रहे हैं और साथ में रोज़ी रोटी भी चला रहें हैं। परन्तु मशीनी युग ने जहाँ उनकी रोज़ी रोटी पर वार किया है। मशीनों ने लोगों को बेरोजगार बना दिया।
प्रश्न:4 बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर: बदलू लाख की चूड़ियाँ बना कर उनको बेच कर ही अपना घर चलाता था। लेकिन जैसे ही मशीनों ने प्रवेश किया लोगो ने कांच की चूड़ियों को ज्यादा पसंद किया जिसके कारण बदलू का काम ठप्प हो गय। अपने व्यवसाय की यह दुर्दशा देख बदलू मन ही मन उदास होने लग। बदलू यह सोचने लगा की मशीनों का प्रयोग ज्यादा होने से उसके जैसे कई और कारीगरों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा होगा। अब लोग कारीगरों की बनाई चीजों से ज्यादा मशीनों से बनी चीजें ज्यादा पसंद करते है। यही वह व्यथा है जो लेखक से छिपी न रह सकी।
प्रश्न:5 मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर: मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया की बदलू का व्यवसाय बंद हो गया। वह बेरोजगार हो गया। काम न करने से उसका शरीर भी ढल गया, उसके हाथों-माथे पर नसें उभर आईं। अब वह बीमार रहने लगा।
प्रश्न:6 लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीज़ें बनती है? ज्ञात कीजिए।
उत्तर: लाख की वस्तुओं का निर्माण सर्वाधिक उत्तरप्रदेश में होता है। लाख से चूड़ियाँ, मूर्तियाँ, गोलियाँ तथा सजावट की वस्तुओं का निर्माण होता है।
भाषा की बात
प्रश्न: 7 बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूडि़यों से’ और बदलू स्वयं कहता है -” जो सुंदरता काँच की चूडि़यों में होती है लाख में कहाँ संभव है? ”ये पंक्तियाँ बदलू की दो प्रकार की मनोदशाओं को सामने लाती हैं। दूसरी पंक्ति में उसके मन की पीड़ा है। उसमें व्यंग्य भी है। हारे हुए मन से, या दुखी मन से अथवा व्यंग्य में बोले गए वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते। कुछ व्यंग्य वाक्यों को ध्यानपूर्वक समझकर एकत्र कीजिए और उनके भीतरी अर्थ की व्याख्या करके लिखिए।
उत्तर: व्यंग्य वाक्य – “अब वो पहले वाली बात कहाँ ?”
व्याख्या – आज कल किसी के भी मुँह से यह सुनने को मिलता है की अब वो पहले वाली बात कहाँ ? यानि की किसी भी चीज में चाहे वह खाना हो या फिर लोग। सभी यही कहते है की अब वह पहले वाली बात कहाँ ?
प्रश्न: 8 बदलू’ कहानी की दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात (व्याकरण) की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार अथवा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदों में बाँटा गया है –
- (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे – लला, रज्जो, आम, काँच, गाय इत्यादि
- (ख) जातिवाचक संज्ञा, जैसे – चरित्र, स्वभाव, वजन, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा।
- (ग) भाववाचक संज्ञा, जैसे – सुंदरता, नाजुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार या वजन। परंतु उसका अनुभव होता है। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाएँ चुनकर लिखिए।
उत्तर:
- (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा – बदलू, जनार्दन, रज्जो।
- (ख) जातिवाचक संज्ञा – आदमी, मकान ,शहर।
- (ग) भाववाचक संज्ञा – स्वाभाव,व्यथा ,रूचि।
प्रश्न: 9 गाँव की बोली में कई शब्दों के उच्चारण बदल जाते हैं। कहानी में बदलू वक्त (समय) को बखत, उम्र (वय/आयु) को उमर कहता है। इस तरह के अन्य शब्दों को खोजिए जिनके रूप में परिवर्तन हुआ हो, अर्थ में नहीं।
उत्तर:
- सकूल – स्कुल
- एतवार – इतवार
- बलब – बल्ब
- गिलास – ग्लास
NCERT Solutions Class 8th ~ Other Chapters
No. | Chapter Name |
---|---|
1. | ध्वनि |