CBSE Class 8 Hindi Chapter 3 Bus Ki Yatra NCERT Solutions PDF Download | CBSE Class 8th बस की यात्रा के प्रश्न उत्तर/NCERT Solutions :- स्वागत है आपका 99KH.net पर आज हम आपको CBSE Class 8 Vasant Hindi Chapter 3 Bus Ki Yatra NCERT Solutions बताने वाले है। ये क्वेश्चन आपकी आने वाले पेपर्स में काफी मदद कर सकते है, इसलिए इन सभी क्वेश्चन को ध्यान से पढ़े। अगर आपको कोई समस्या आती है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।
Bus Ki Yatra NCERT Solutions Class 8th ~ Question & Answer
1. कारण बताएँ – “मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।” लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?
उत्तर: लेखक के मन में कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए इसलिए श्रद्धा जग गई क्योंकि-
- कंपनी का हिस्सेदार थोड़े-से पैसों के लिए अपनी तथा यात्रियों की जान की परवाह नहीं कर रहा था।
- वह घिसे टायर लगा कर बस चलवा रहा था और जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा था।
- अपनी उत्सर्ग की भावना का परिचय वह कुछ ही रुपयों के बदले में दे रहा था।
- उसके सहस और बलिदान की भावना देखते हुए हुए हिस्सेदार साहब के लिए लेखक के मन में श्रद्धा का भाव जाग उठा
2. कारण बताएँ – “लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।” लोगों ने यह सलाह क्यों दी?
उत्तर: लोगों ने लेखक को यह सलाह इसलिए दी क्योंकि वे जानते थे की बस की हालत बहुत खराब है। बस का कोई भरोसा नहीं है कि यह कब और कहाँ रूक जाए, शाम बीतते ही रात हो जाती है और रात रास्ते में कहाँ बितानी पड़ जाए, कुछ पता नहीं रहता। उनके अनुसार यह बस डाकिन की तरह है।
3. कारण बताएँ – “ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।” लेखक को ऐसा क्यों लगा?
उत्तर: लोगों ने लेखक को यह सलाह इसलिए दी क्योंकि वे जानते थे की बस की हालत बहुत खराब है। बस का कोई भरोसा नहीं है कि यह कब और कहाँ रूक जाए, शाम बीतते ही रात हो जाती है और रात रास्ते में कहाँ बितानी पड़ जाए, कुछ पता नहीं रहता। उनके अनुसार यह बस डाकिन की तरह है।
4. कारण बताएँ – ”गज़ब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।” लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?
उत्तर: ऐसी बस अपने आप चलती है, यह बात सुनकर लेखक को इसलिए हैरानी हुई क्योंकि वह सोच रहा था, ऐसी खटारा बस चलने के योग्य तो है ही नहींउसकी जर्जर अवस्था देखकर वह विश्वास ही नहीं कर पाता था कि यह बस बिना धक्का दिए चलती होगी, पर कंपनी का भागीदार इसे अपने-आप चलने की बात कर रहा था, जिसे सुनकर लेखक हैरान था
5. कारण बताएँ – “मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।” लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन क्यों समझ रहा था?
उत्तर: लेखक पेड़ों को दुश्मन समझ रहा था, क्यूंकि उसने बस की हालत देखी जो कि बहुत खराब थी, जब भी बस किसी पेड़ के पास से गुजरता थी तो उसे लगता कि कहीं बस की बन स्टेरिंग न टूट जाए, कहीं उसका ब्रेक फेल न हो जाएं जिसकी वजह से बस अपना नियंत्रण खो कर किसी पेड़ से टकरा जाए। इसलिए अपने बस की बुरी हालत देखकर लेखक को पेड़। अपने दुश्मन लग रहे थे।
6. ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।
उत्तर: ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ 1930 में सरकारी आदेशों का पालन न करने के लिए किया था। इसमें अंग्रेज़ी सरकार के साथ सहयोग न करने की भावना थी। लेखक ने ‘सविनय अवज्ञा’ का उपयोग बस के सन्दर्भ में किया है। वह इस प्रतीकात्मक भाषा के माध्यम से यह बताना चाह रहा है कि बस विनयपूर्वक अपने मालिक व यात्रियों से उसे स्वतंत्र करने का अनुरोध कर रही है। जिस तरह अंग्रेजों की दमनपूर्वक नीति के खिलाफ भारतीय जनता विनयपूर्वक संघर्ष के लिए आगे बढ़ती रही , उसी तरह यह खटारा बस भी जर्जर होने के बावजूद चलती जा रही थी
7. सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।
उत्तर: ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ १९३० में में सरकारी आदेशों का पालन न करने के लिए किया था। इसमें अंग्रेज़ी सरकार के साथ सहयोग न करने की भावना थी। लेखक ने ‘सविनय अवज्ञा’ का उपयोग बस के सन्दर्भ में किया है। वह इस प्रतीकात्मक भाषा के माध्यम से यह बताना चाह रहा है कि बस विनय पूर्वक अपने मालिक व यात्रियों से उसे स्वतंत्र करने का अनुरोध कर रही है।
8. बस, वश, बस तीन शब्द हैं – इनमें बस सवारी के अर्थ में, वश अधीनता के अर्थ में, और बस पर्याप्त (काफी) के अर्थ में प्रयुक्त होता है,
जैसे – बस से चलना होगा।
मेरे वश में नहीं है।
अब बस करो।
उपर्युक्त वाक्यों के समान वश और बस शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए।
उत्तर:
- वश – अपनी सास को समझना मेरे वश की बात नहीं है।
- वश – इतना बोझा उठना मेरे वश की बात नहीं है।
- बस – बस कर यार बहुत हो गया।
- बस – बस करो, कितना नाचोंगी।
9. “हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।”
ऊपर दिए गए वाक्यों में ने, की, से आदि वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह दो वाक्यों को एक साथ जोड़ने के लिए ‘कि’ का प्रयोग होता है। कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।
उत्तर: जो भी पेड़ आता, डर लगता कि बस इससे टकरायेगी।
यह बस पूजा के योग्य है।
हमें लग रहा था कि हमारी सीट के नीचे इंजन है।
नयी नवेली बसों से ज्यादा विश्वसनीय है।
10. “हम फ़ौरन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।”
दिए गए वाक्यों में आई ‘सरकना’ और ‘रेंगना’ जैसी क्रियाएँ दो प्रकार की गतियाँ दर्शाती हैं। ऐसी कुछ और क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैसे – घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:
- चाल – उसकी चाल बहुत धीमी थी।
- गुजरना – बस जंगल के रास्ते से गुज रहो थी।
- रफ़्तार – ट्रेन की रफ़्तार बहुत धीमी थी।
11. काँच बहुत कम बचे थे। जो बचे थे, उनसे हमें बचना था।”
इस वाक्य में ‘बच’ शब्द को दो तरह से प्रयोग किया गया है। एक ‘शेष’ के अर्थ में और दूसरा ‘सुरक्षा’ के अर्थ में। नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके देखिए। ध्यान रहे, एक ही शब्द वाक्य में दो बार आना चाहिए और शब्दों के अर्थ में कुछ बदलाव होना चाहिए।
(क) जल
उत्तर: (क) आग से पैर जल जाने पर मैंने पैर ठण्डे जल में डाल दिया।
(ख) हार
उत्तर: (ख) जो प्रतियोंगिता में हार जायेगा, सोने का हार उसे नहीं मिलेगा।
12. बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द ‘फर्स्ट क्लास’ में दो शब्द हैं – फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूँकि फर्स्ट संख्या है, फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है। ‘महान आदमी’ में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण और गुणवाचक विशेषण के दो-दो उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर: आठ दोस्त, दो कारे।
बहादुर लड़का, सुंदर लड़की।
NCERT Solutions Class 8th ~ Other Chapters
No. | Chapter Name |
---|---|
1. | ध्वनि |
2. | लाख की चूड़ियाँ |