CBSE Class 9 Hindi Grammar Chapter Samas Important Questions | CBSE Class 9 व्याकरण समास Important Questions (Hindi A) :- :- स्वागत है आपका 99KH.net पर आज हम आपको CBSE Class 9 Hindi Grammar Chapter Samas Important Questions बताने वाले है। ये क्वेश्चन आपकी आने वाले पेपर्स में काफी मदद कर सकते है, इसलिए इन सभी क्वेश्चन को ध्यान से पढ़े।

आपके रिविशन के लिए हम आपको पहले ये बताने वाले है की समास क्या है, समास के उदहारण और समास के कितने प्रकार है। ये पढ़कर आप अच्छे से क्वेश्चन के जवाब दे पाएंगे।
समास क्या है ? (Samas Kya Hai)
दो या दो से अधिक शब्दों का परस्पर सम्बन्ध बताने वाले शब्दों अथवा कारक चिह्नों का लोप होने पर उन दो अथवा दो से अधिक शब्दों के मेल से बने एक स्वतन्त्र शब्द को समास कहते हैं।
OR
दो या दो से अधिक शब्दों को निकट लाने से नए शब्दों की रचना को समास कहते हैं।
उदाहरण :-
- तुलसी के द्वारा लिखा गया = तुलसीकृत
- मत को देने वाला= मतदाता
- मोक्ष को प्राप्त = मोक्षप्राप्त
- भय से भीत = भयभीत
समास के प्रकार (Types of Samas in Hindi Grammar)
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- द्वंद्व समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- बहुव्रीहि समास
CBSE Class 9 Hindi Grammar Chapter Samas Important Questions
निम्नलिखित समस्त पद का विग्रह करके समास का नाम लिखिए-
- राजीवलोचन
- राजीव के समान लोचन-कर्मधारय समास
- राजीव और लोचन-द्वंद्व समास
- राजीव के लोचन-तत्पुरूष समास
- राजीव जैसे लोचन हैं जिसके-बहुब्रीहि समास
- उत्तर- 1. राजीव के समान लोचन-कर्मधारय समास
- जीवनसाथी
- जीवन और साथी-द्वंद्व समास
- जीवन का साथी-तत्पुरूष समास
- जीवन में साथी-तत्पुरूष समास
- जीवन जैसा साथी-कर्मधारय समास
- उत्तर- 2. जीवन का साथी-तत्पुरूष समास
- चौमासा
- चार मासों का समाहार-द्विगु समास
- चार हैं जो मास-कर्मधारय समास
- चार हैं मास जिसमें-बहुब्रीहि समास
- चार और मास-द्वंद्व समास
- उत्तर- 1. चार मासों का समाहार-द्विगु समास
- मुरलीधर
- मुरली का धारी-तत्पुरूष समास
- मुरली धारण की है जिसने-बहुब्रीहि समास
- मुरली और धर-द्वंद्व समास
- मुरली है जो धर-कर्मधारय समास
- उत्तर- 2. मुरली धारण की है जिसने-बहुब्रीहि समास
- पाठशाला
- पाठ और शाला-द्वंद्व
- पाठ है जो शाला-कर्मधारय
- पाठ के लिए शाला-तत्पुरूष
- पाठ है जिसका शाला–बहुव्रीहि समास
- उत्तर- 3. पाठ के लिए शाला-तत्पुरूष
CBSE Class 9 Hindi Grammar Chapter Samas Important Questions
निम्नलिखित पदों में कौन-सा समास है-
- आजीवन
- तत्पुरूष समास
- द्विगु समास
- अव्ययीभाव समास
- कर्मधारय समास
- उत्तर- 3. अव्ययीभाव समास
- देशप्रेम
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरूष समास
- द्विगु समास
- द्वंद्व समास
- उत्तर- 2. तत्पुरूष समास
- नीलगगन
- द्वंद्व समास
- बहुव्रीहि समास
- अव्ययीभाव समास
- कर्मधारय समास
- उत्तर-4. कर्मधारय समास
- रूपलता
- कर्मधारय समास
- तत्पुरूष समास
- बहुव्रीहि समास
- द्विगु समास
- उत्तर- 1. कर्मधारय समास
- यथारूचि
- कर्मधारय समास
- तत्पुरूष समास
- बहुव्रीहि समास
- अव्ययीभाव समास
- उत्तर- 4. अव्ययीभाव समास
- चंद्रशेखर
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरूष समास
- बहुव्रीहि समास
- कर्मधारय समास
- उत्तर- 3. बहुव्रीहि समास
- पाप-पुण्य
- द्वंद्व समास
- बहुव्रीहि समास
- द्विगु समास
- कर्मधारय समास
- उत्तर- 1. द्वंद्व समास
हम आशा करते है की ऊपर बताये गए क्वेश्चन से आपको आने वाले आपके सभी पेपर्स में थोड़ी मदद मिलेगी। आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है ताकि उन्हें भी इन इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन का पता चल सके।
Read Also :-
- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा था?
- अशोक ने किस धर्म को अपना लिया था ?
- CBSE Class 9 Hindi Grammar Important Questions Chapter-1 उपसर्ग-प्रत्यय
- MP Board 12th General English Prashn Bank Solution PDF Download