CBSE Class 9 Sanchayan Hindi Chapter 5 Hammid Khan NCERT Solutions PDF Download | CBSE Class 9 हामिद खां के प्रश्न उत्तर/NCERT Solutions :- स्वागत है आपका 99KH.net पर आज हम आपको CBSE Class 9 Sanchayan Hindi Chapter 5 Hammid Khan NCERT Solutions बताने वाले है। ये क्वेश्चन आपकी आने वाले पेपर्स में काफी मदद कर सकते है, इसलिए इन सभी क्वेश्चन को ध्यान से पढ़े। अगर आपको कोई समस्या आती है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।

Hammid Khan NCERT Solutions Class 9th ~ Question & Answer
1. लेखक का परिचय हामिद खाँ से किन परिस्तितियों में हुआ?
उत्तर: लेखक एक बार तक्षशिला के पौराणिक खंडहर देखने गया था। वहाँ रेलवे स्टेशन पर उतरकर किसी होटल की तलाश में निकला। वह भूखा-प्यासा था। उसे उस गाँव में एक दुकान पर चपातियाँ सेंकता हुआ हामिद मिला। खाने के बारे में पूछताछ करने के कारण उसका हामिद खाँ से परिचय हुआ।
2. ‘काश मैं आपके मुल्क में आकर यह सब अपनी आँखों से देख सकता। ‘-हामिद ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर: हामिद खाँ को पता चला कि लेखक हिंदू है तो हामिद ने पूछा − क्या वह मुसलमानी होटल में खाएँगे। तब लेखक ने बताया कि हिंदुस्तान में हिंदू–मुसलमान में कोई भेद नहीं होता है। अच्छा पुलाव खाने के लिए वे मुसलमानी होटल में ही जाते हैं। पहला मस्जिद कोडुंगल्लूर हिंदुस्तान में ही बना। वहाँ हिंदू–मुसलमानों के बीच दंगे नहीं होते। सब बराबर हैं। हामिद को एकदम विश्वास नहीं हुआ लेकिन लेखक के कहने में उसे सच्चाई नज़र आई। वह ऐसी जगह को स्वयं देखकर तसल्ली करना चाहता था।
3. हामिद खाँ को लेखक की किन बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था?
उत्तर: अमित को लेखक की भेदभाव रहित बातों पर विश्वास नहीं हुआ। जब लेखक ने अमित को बताया कि भारत में हिंदू मुस्लिम बड़े ही प्रेम से रहते हैं और वहां के हिंदू बढ़िया चाय या पुलावों का स्वाद लेने के लिए मुसलमानी होटल में ही जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान में ऐसा संभव नहीं था क्योंकि वहां की मुस्लिम हिंदुओं पर अत्याचार करते थे और हिंदू उनसे घृणा करते थे।
4. हामिद खाँ ने खाने का पैसा लेने से इंकार क्यों किया?
उत्तर: हामिद खाँ को गर्व था कि एक हिंदू ने उनके होटल में खाना खाया। वह लेखक के प्रेम और भाईचारे से बहुत प्रभावित हुआ। साथ ही वह लेखक को मेहमान भी मान रहा था। वह लेखक के शहर की हिंदू-मुस्लिम एकता का भी कायल हो गया था। इसलिए हामिद खाँ ने खाने के पैसे नहीं लिए। वह चाहता था कि लेखक भारत पहुँचकर भी उनके नए भाई हामिद खाँ को याद रखें।
5. मालाबार में हिंदू-मुसलमानों के परस्पर संबंधों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: मालाबार में मुसलमानों द्वारा भारत में बनाई गई पहली मस्जिद स्थित है। वहाँ हिंदू-मुसलमान आपस में प्रेमपूर्वक रहते हैं और धर्म के नाम पर दंगे न के बराबर होते हैं। वहाँ बढ़िया खाना खाने के लिए हिंदू मुसलमानी होटल में जाते हैं और हिंदू-मुसलमान में आपसी भाईचारे के और मिलनसार संबंध हैं।
6. तक्षिला में आगजनी की खबर पढ़कर लेखक के मन में कौन-सा विचार कौंधा? इससे लेखक के स्वाभाव की किस विशेषता का परिचय मिलता है?
उत्तर: तक्षशिला में आगजनी की खबर पढ़कर लेखक को हामिद खाँ का ध्यान आया जहाँ लेखक ने खाना बड़े अपनेपन से खाया था। उसने सोचा भगवान करे हामिद खाँ सुरक्षित हो। इसके लिए लेखक ने प्रार्थना भी की। इससे लेखक के धार्मिक एकता की भावना का पता लगता है। उसमें हिंदू–मुसलमान में कोई फर्क नहीं। वह एक अच्छा इंसान है।
NCERT Solutions Class 9th ~ Other Chapters
No. | Chapter Name |
1. | माटी वाली |
2. | रीढ़ की हड्डी |
3. | मेरे संग की औरतें |
4. | बच्चे काम पर जा रहे हैं |
5. | प्रेमचंद के फटे जूते |
6. | कैदी और कोकिला |
7. | साँवले सपनों की याद |
8. | दिए जल उठे |