CBSE Class 9 Sanchayan Hindi Chapter 1 Gillu NCERT Solutions PDF Download | CBSE Class 9 गिल्लू के प्रश्न उत्तर/NCERT Solutions :- स्वागत है आपका 99KH.net पर आज हम आपको CBSE Class 9 Sanchayan Hindi Chapter 1 Gillu NCERT Solutions बताने वाले है। ये क्वेश्चन आपकी आने वाले पेपर्स में काफी मदद कर सकते है, इसलिए इन सभी क्वेश्चन को ध्यान से पढ़े। अगर आपको कोई समस्या आती है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।

Gillu NCERT Solutions Class 9th ~ Question & Answer
(1) सोनजुही मे लगी पीली कली को देखकर लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?
उत्तर: छायावाद के दौर के अग्रगण्य रचनाकारों में महादेवी का अपना एक अलग स्थान है। महादेवी की लेखनी में पाठकों को भाव-विभोर कर देने की क्षमता रही है। लेखिका द्वारा प्रस्तुत प्रकरण उनकी प्रसिद्ध कहानी ‘गिल्लू’ से लिया गया है। गिल्लू एक गिलहरी है। कुछ समय उनके पास रहने के बाद गिल्लू की मृत्यु हो जाती है। प्रस्तुत पंक्तियों में लेखिका सोनजुही के पीले फूलों को देखकर इसी गिलहरी की सुनहरी यादों में खो जाती हैं जिससे उनकी काफी निकटता रही थी या एक तरह से कहा जाय कि उस गिलहरी को महादेवी जी ने अपने घर के एक सदस्य की तरह ही पाला था।
(2) पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है ?
उत्तर: कौओ एक विचित्र प्राणी है। कभी इसका आदर किया जाता है तो कभी अनादर। श्राद्ध के दौरान लोग कौए को आदर से बुलाते हैं। पाठ के आधार पर कौए को समादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि माना जाता है कि जो लोग मर जाते हैं, वे कौए के रूप में अपने प्रियजनों से मिलने आते हैं। कौए को खाना खिलानेवाला यह मानता है कि उसने अपने प्रियजनों को खाना खिला दिया। कौए के माध्यम से ही दूर बसे प्रियजनों के आने का संदेश मिलता है। इसका अनादर इसलिए किया जाता है, क्योंकि कौआ काँव-काँव करके हमारा सिर खा जाता है इसकी कर्कश वाणी किसी को नहीं भाती। अतः यह अनादरित होता है।
(3) गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया?
उत्तर: महादेवी वर्मा ने गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार बड़े ध्यान से ममतापूर्वक किया। पहले उसे कमरे में लाया गया। उसका खून पोंछकर घावों पर पेंसिलिन लगाई गई। उसे रुई की बत्ती से दूध पिलाने की कोशिश की गई। परंतु दूध की बूंदें मुँह के बाहर ही लुढ़क गईं। कुछ समय बाद मुँह में पानी टपकाया गया। इस प्रकार उसका बहुत कोमलतापूर्वक उपचार किया गया।
(4) लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
उत्तर: लेखिका का ध्यान आकिर्षत करने के लिए गिल्लू दौड़ता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ नहीं लेती और वह लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता, उसी तेजी से उतरता अत: भूख लगने पर चिक-चिक करता और लेखिका से काजू और विस्कुट लेकर शांत होता।
(5) गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया ?
उत्तर: गिल्लू के जीवन का पहला बसंत आया। अर्थात् गिल्लू एक वर्ष का हो गया था। कमरे में बाहर के फूलों की सुगंध फैल रही थी बाहर की गिलहरियाँ आकर जाली के पास बैठ कर चिक् चिक् करती। उन्हें देखकर गिल्लू उनके पास आकर बैठ जाता उसको इस तरह बाहर निहारते हुए देखकर लेखिका ने इसे मुक्त करना आवश्यक समझा। लेखिका ने खिड़की की जाली का एक कोना खोल दिया जिससे गिल्लू बाहर आ जा सके।
(6) गिल्लू किन-किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?
उत्तर: एक बार लेखिका बीमार हो गयी तो गिल्लू ने उसकी खूब सेवा की। वह लेखिका के तकिए के सिरहाने बैठकर अपने नन्हे-नन्हे पंजों से उसके सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका वहाँ से हटना लेखिका को किसी परिचारिका के हटने के समान लगता। इस प्रकार लेखिका की अस्वस्थता में गिल्लू ने परिचारिका की भूमिका निभाई।
(7) गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समीप है?
उत्तर: उस दिन गिल्लू ने दिन भर न कुछ खाया और न बाहर गया। वह रात में अपने झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर आया। उसने अपने ठंडे पंजों से लेखिका की उसी अँगुली को पकड़ लिया जिसे उसने बचपन में तब पकड़ा था, जब लेखिका ने उसे मरणासन्न स्थिति में उठाया था। यह सब चेष्टाएँ देखकर लेखिका ने जान लिया कि गिल्लू का अंत समय समीप है।
(8) ‘प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: आशय यह है गिल्लू का अंत समय निकट आ गया था। उसके पंजे ठंडे हो गए थे। उसने लेखिका की अँगुली पकड़ रखा था। उसने उष्णता देने के लिए हीटर जलाया। रात तो जैसे-तैसे बीती परंतु सवेरा होते ही गिल्लू के जीवन का अंत हो गया।
(9) सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है?
उत्तर: गिल्लू की की समाधी सोनजुही की लता के नीचे बनाई गई क्योंकि एक तो गिल्लू को यह लता बहुत पसंद थी दूसरा इसलिए कि यह लेखिका को संतोष देता था कि किसी बसंती दिन गिल्लू जूही के छोटे से पत्ते के रूप में जरूर खिलेगा और जुही के पीले फूल मे गिल्लू की आभा प्रकट होगी।
NCERT Solutions Class 9th ~ Other Chapters
No. | Chapter Name |
1. | माटी वाली |
2. | रीढ़ की हड्डी |
3. | मेरे संग की औरतें |
4. | बच्चे काम पर जा रहे हैं |
5. | प्रेमचंद के फटे जूते |
6. | कैदी और कोकिला |
7. | साँवले सपनों की याद |
8. | दिए जल उठे |
9. | हामिद खां |
10. | स्मृति |