गुड़ के गुण, खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग | Jaggery Benefits or Gud ke Fayde Hindi (Side Effects) :- गन्ने के रस को पकाकर गुड़ बनाया जाता है और गुड सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है। इसे चीनी का स्वस्थ विकल्प कहा जाता है। वैसे तो चीनी और गुड़ दोनों में ही समान मात्रा में कैलोरी होती है लेकिन गुड़ में शरीर के लिए जरूरी कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं इसी के साथ गुड़ से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं और आयुर्वेदिक और पारंपरिक औषधियों में गुड़ को विशेष स्थान दिया गया है।
गुड़ (Jaggery) हर मीठा पसंद करने वाले व्यक्ति का मनपसंद चीज होता है। खासकर भारत के लोग गुड़ का उपयोग अपने हर दिन के भोजन में जगह-जगह करते हैं। गुड़ की खोज की तारीख की बात करे तो यह लगभग 3000 साल पुरानी है और यह तब इंडिया (वर्तमान भारत और पाकिस्तान) में खोजी गई थी। तो चलिए अब बिना देरी किये इस गुणकारी गुड़ के फायदे नुकसान के बारे में जान लेते है।

Table of Contents
गुड़ के फायदे एवं उपयोग (Gud ke Fayde and Upyog)
गुड़ एक प्रकार का मीठा खाद्य पदार्थ होता है, जिसे गन्ने के रस से बनाया जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में गुड़ का सेवन किया जाता है। यह गन्ने के रस का एक केंद्रित उत्पाद है और अक्सर गुड़ और क्रिस्टल को अलग किए बिना खजूर या ताड़ के रस का होता है, और यह सुनहरे भूरे से गहरे भूरे रंग में भिन्न हो सकता है। इसमें 50% तक सुक्रोज, 20% तक शर्करा और 20% तक नमी होती है, शेष अन्य इंसुलुबल पदार्थ, जैसे लकड़ी की राख, प्रोटीन और फाइबर से बनी होती है।
गुड़ के फायदे एवं उपयोग (Gud ke Fayde and Upyog)
गुड़ खाने के बहुत से फायदे होते है जैसे की सर्दी खांसी में राहत, खांसी को दूर भगाये और सांस के रोगो मे लाभकारी होने के साथ इसके और भी बहुत से फायदे जय जोकि हम आपको निचे विस्तार से बताने वाले है। तो चलिए जानते हैं गुड़ खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य फायदों के बारे में :-
वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद (Beneficial to increase weight)
अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है तो अपनी दिनचर्या में गुड का सेवन करना शुरू कर दें। जैसे कि हमने बताया की गुड़ भी चीनी की तरह है हाई कैलोरी शरीर को प्रदान करता है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से गुड़ खाएंगे तो इससे आपका वजन बढ़ेगा। गुड में ज्यादा मात्रा पोटेशियम होता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखता है।
पाचन के लिए (For digestion)
गुड़ को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, गुड़ का सेवन करने के बाद यह शरीर में डाइजेस्टिव एजेंट की तरह काम करके पाचन क्रिया को बेहतर कर सकता है। इसी वजह से गुड़ के फायदे में पाचन को भी गिना जाता है। अगर आपको भी एसिडिटी और बदहजमी की प्रॉब्लम है तो आप रोज़ाना खाने के साथ गुड़ का सेवन कर सकते है।
बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for hair)
गुड़ के औषधीय गुण के कारण इसे बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। कुछ लोगों के बाल आयरन की कमी के कारण भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में गुड़ में मौजूद आयरन बालों का झड़ना कुछ कम कर सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि, महीने में दो बार शैंपू की जगह गुड और मुल्तानी मिट्टी लगाए जिसके बाद आपके बाल कूदरती खूबसूरत हो जाएगे।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Lungs)
गुड खाने से आपके लंग्स अच्छे से काम करने लगते हैं, इससे ऑक्सीजन पूरी तरह से आपके शरीर में बनी रहती है इसलिए लंग्स के लिए गुड सबसे फायदेमंद होता है।
पीलिया मे लाभकारी (Beneficial in jaundice)
गुड़ को जोड़ो के पीलिया की बीमारी में भी लाभकारी माना गया है, अगर आपको पीलिया हो गया है, तो आप 5 ग्राम सोठ मे 1 ग्राम गुड मिलाकर उसका सेवन करे, तो आपको फायदा जरूर होगा।
जोड़ो के दर्द मे लाभकारी (Beneficial in the pain of joint)
गुड़ को जोड़ो के दर्द में भी लाभकारी माना गया है, अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान है, तो रोजाना गुड का टुकड़ा अदरक के साथ चबाने से आपको फायदा अवश्य होगा।
हृदय के लिए अच्छा है (Good for heart)
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए गुड़ के फायदे देखे जा सकते हैं। एक शोध के अनुसार, गुड़ हृदय के लिए लाभदायक हो सकता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी हृदय की कार्य प्रणाली को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं।
हड्डियों को करे मजबूत (Bone strong)
गुड़ में कैल्शियम के साथ फॉस्फोरस भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। यदि आप अक्सर अपने जोड़ों में दर्द महसूस करते हैं, तो गुड़ खाने से आपको राहत मिल सकती है। विशेषज्ञ दर्द को कम करने के लिए अदरक के टुकड़े के साथ गुड़ को खाने की सलाह देते हैं और यदि आप रोजाना गुड़ के साथ एक गिलास दूध पिए तो आपकी हड्डी की समस्याओं को रोका जा सकता है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद (Beneficial for women)
यदि किसी महिला को पीरियड के समय समस्या होती है तो वह उन दिनो गुड का सेवन करे तो बहुत ही फायदेमंद होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद (Beneficial for skin)
महिलाएं अपनी त्वचा का ख्याल सबसे ज्यादा रखती हैं। अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर कर देता है और आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ रहता है।
गुड़, मुंह के मुहांसों का इलाज करने में भी मदद करता है। यह त्वचा से संबंधित और भी कई समस्याओं के इलाज और रोकथाम में मदद करता है। वहीं, गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रभाव भी होता है। यह इन्फेक्ट कोशिकाओं और ऊतकों को क्षति से बचाने का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा करने में सहायक हो सकता है ।
एनीमिया या खून की कमी नहीं होने देता (Lacks anemia or blood)
ना सिर्फ महिलाओं बल्कि हर किसी को एनिमिया की शिकायत हो सकती है। एनीमिया के दौरान शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है। इससे थकान और कमजोरी होने लगती है। अधिकतर एनीमिया की समस्या आयरन की कमी के कारण होती है। एक शोध के अनुसार, एनीमिया से बचाव करने के लिए डाइट में आयरन युक्त गुड़ के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों को शामिल किया जा सकता है।
अगर आपको एनीमिया यानि की पीलिया हो गया है, तो आप 5 ग्राम सोठ मे 1 ग्राम गुड मिलाकर उसका सेवन करे, तो आपको फायदा जरूर होगा।
खांसी को दूर भगाये (Remove cough)
गुड़ साधारण सर्दी और खांसी में बहुत ही लाभदायक होता है। आप गुड़ को अदरक और काली मिर्च मिला कर खा सकते हैं या अदरक के रस को गुड मे डालकर गरम करे और इसका नियमित सेवन कर सकते है, तो आपकी समस्या दूर हो जायेगी।
अस्थमा के रोगियों के लिए भी गुड बहुत ही लाभदायक साबित हुआ है। नियमित रुप से इसके उपयोग से अस्थमा की शिकायत कम होती है।
शरीर को ऊर्जा देने वाला (Energy to the body)
यदि आपको अचानक से थकान महसूस हो रही है, तो ऐसे समय गुड राम बाण की तरह काम करता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर भी नहीं बढ़ती और आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। दिनभर काम करने के बाद अगर आपको थकान महसूस होती है, तुरंत गुड को पानी या दूध मे मिलाकर खायें और थकान कुछ ही देर में दूर हो जाएगी।
गुड़ खाने के नुकसान (Side Effects of Jaggery in Hindi)
जैसे की आपने देखा की गुड़ खाने के बहुत से फायदे होते है लेकिन इसी के साथ अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाये तो इससे हमारे शरीर को कई तरह बीमारिया और नुकसान भी हो सकते है। इसलिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना शरीर में कई बीमारियां हो सकती है। तो चलिए अब एक बार इसके खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बात कर लेते है।
- गुड़ में 9.7 ग्राम शकर्रा होती है इसलिए इसके ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर की समस्या बढ़ सकती है।
- गुड़ अगर थोड़ी मात्रा में खाया जाये तो कभी भी नुकसान नहीं देता लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाये तो इसमें मौजूद कैलोरी के कारण आपका वजन बढ़ा सकता है।
- आपको बतादे की गुड़ गर्म होता है और गर्मी के मौसम में गुड़ ज्यादा खा लेने से नाक में से रक्त निकलने लगता है।
- गुड़ बनाते समय अगर इसकी शुद्धता पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाये तो गुड़ में छोटे जीव रह जाते है जो आपकी हैल्थ को अफेक्ट कर सकते है।
- अगर आप के शरीर में सूजन है तो गुड का सेवन नहीं करें। यह आप के शरीर कि सूजन बढ़ा सकता है।
- ताज़ा-ताज़ा गुड़ खाने से कफ या पेट गड़बड़ होना देखा गया है।
- गुड़ के सेवन के बाद कब्ज होने की शिकायत भी करते हैं।
गुड़ में पाये जाने वाले तत्व (Jaggery Nutritional Value in Hindi)
तो चलिए अब आप जान चुके होंगे की गुड़ के फायदे और नुकसान क्या होते है लेकिन क्या आप जानते है की गुड़ में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व मौजूद है अगर आप नहीं जानते तो हम आपको निचे टेबल के माध्यम से बताने वाले है।
पोषक तत्व | प्रति 100 G |
---|---|
ऊर्जा | 367Kcal |
कार्बोहाइड्रेट | 88.67 g |
शुगर | 88 g |
कैल्शियम, Ca | 83 mg |
आयरन, Fe | 10 mg |
पोटैशियम, K | 1213 mg |
सोडियम Na | 8 mg |
उम्मीद है आपको हमारे इस आर्टिकल में Gud ke Fayde aur ise hone wale Nuksan के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर फिर भी आप इस बारे में कुछ पूछना चाहते हैं, तो बेझिझक हमें कमेंट सेक्शन में मैसेज करें और हम आपका जवाब जरूर देंगे।
Read Also :
- अमेज़न इजी स्टोर फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (100% Earning)
- कॉपी बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें (100% Earning)
- आलू चिप्स बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें (100% Earning)
- इस नंबर से पता करे यूनियन बैंक का बैलेंस चेक